स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिले भर में गुरुवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। राजस्थानी, हरियाणी व पंजाब गिद्दा की प्रस्तुति ने भी मन मोह लिया।
सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी मनाया गया। जिसमे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ उपनिदेशिका अंजू राजे एवं प्रधानाचार्य डॉ. विनोद चंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण करके किया। तथा बसंत पंचमी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण करके किया। अवनी मानवी अंशिका नित्या सृष्टि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जय हो नामक गीत पर सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियों की बौछार करने पर मजबूर कर दिया। दक्ष, काया, आयुष आदि के समूह ने आर्केस्ट्रा प्रोग्राम की प्रस्तुति। उदित, अंश,अर्णव, युवराज आदि ने सर्जिकल स्ट्राइक अभिनय दर्शा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्णिता प्रधान ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। हेडमिस्ट्रेस संदीप कुमार,
शरद गोयल ने भी विचार व्यक्त किये| ओमकार पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया।
नर्सिंग कालेज में भी हुआ भव्य कार्यक्रम
स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ नर्सिंग ,सरैया में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भारत माता की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया साथ ही बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया| जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी| इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । संस्था के डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे ने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त जरूर हुआ लेकिन देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए हमारे पास अपना संविधान नहीं था संविधान के बगैर देश को नहीं चलाया जा सकता ऐसे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा गठित कमेटी ने 2 साल 11 महीने 18 दिन में 1 संविधान लिखकर तैयार किया इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया तब से हम गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं| वसंत पंचमी के दिन भगवान ब्रह्मा ने देवी सरस्वती का जन्म किया था, इसीलिए हर साल वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती को उनके जन्मदिन के रूप में पूजा जाता है| संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, प्रबंधक अनुराग दुबे, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक मिश्रा आदि रहे|
सांस्कृतिक कार्यक्रमों नें मनमोहा
फतेहगढ के याकूतगंज-कानपुर रोड़ पर स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में भी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर तिंरगे को नमन करनें के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| माँ सरस्वती के चित्र के समझ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया| इसके साथ कोच मोहित कुमार की देखरेख में जुड़ो कराटे का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं नें किया| चेयरमैंन विवेक यादव, सपा के पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव आदि रहे| संचालन कक्षा 8 की छात्रा अनामिका भदौरिया नें किया|
आल सेंट पब्लिक स्कूल बजरिया रोड़ में भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ| प्रधानाचार्य तमन्ना दुबे नें तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद बच्चों एन अनेक कार्यक्रम पेश किये|