महिला हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता की ट्राफी का अनावरण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में राज्यस्तरीय नारीशक्ति महिला हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता की विजेता/उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
डीएम नें उत्तर प्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी| उन्होंने कहा कि सभी महिला हॉकी खिलाड़ी अपने जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगी। ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में सी0पी0 मिल्क एण्ड फूड प्रोडक्ट्स प्रा0 लि0 लखनऊ आयोजन समिति को भी शुभकामनाऐं दी।