दवा लेनें गयी माँ-बेटी लापता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) दवा लेनें घर से निकली माँ-बेटी अचानक लापता हो गये| परिजनों नें काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी दर्ज करायी|
राजेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह की पत्नी निशा सिंह अपनी 9 वर्षीय पुत्री आस्था के साथ विगत 3 जनवरी को दवा लेनें फर्रुखाबाद आयीं थी| जिसके बाद वह वापस घर नही लौटीं| परिजनों नें काफी इंतजार की किया| जब वह वापस नही आयीं तो परिजनों नें सम्बन्धित जगहों और रिश्तेदारों से जानकारी ली| इसके बाद भी उनका कोई सुराग नही लगा| हतास होकर परिजनों नें पुलिस को सूचना दी| निशा की सास उमा राठौर नें बहू व पौत्री के गायब होंने की गुमशुदगी दर्ज करायी| थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया है की गुमशुदगी दर्ज की गई है| पुलिस उनकी तलाश कर रही है|