मैजिक से बिक्री के लिए जा रहा डेढ़ कुंतल खोया पकड़ा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)मैजिक से बिक्री के लिए जा रहा डेढ़ कुन्तल मिलाबटी खोया खाद्य सुरक्षा टीम ने पुलिस की मदद से कब्जे में ले लिया| उनका नमूना लिया गया है|
खाद्य सुरक्षा टीम को सूचना मिली की मैजिक से मिलाबटी खोया बिक्री के लिए फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा है| जिस पर टीम ने राजेपुर पुलिस की मदद से मैजिक एक मैजिक व डेढ़ कुंतल खोया भी पकड़ लिया| उन्हें थाने लाया गया| जंहा उन्होंने खोया का नमूना लिया| इसके साथ ही साथ खोया लेकर आये धर्मपाल पुत्र मोतीलाल निवासी टोला परौर, पृथ्वीराज पुत्र महरम निवासी थरिया,अरब सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी मंजा शाहजंहापुर को भी हिरासत में लिया| इसके बाद खोया के नमूने लिए| कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार,खाद सुरक्षा अधिकारी संतोष वर्मा आदि रहे|