बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से 32 लाख की चोरी, भीड़ नें लगाया जाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में रखे 32 लाख रूपये चोरों नें साफ कर दिये| सुबह जानकारी होनें पर परिजनों के होश उड़ गये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें छानबीन की| गुस्साई भीड़ नें मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू मंडी सातनपुर गाँव के सामने अवधेश शाक्य की बाप-दादा बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है| अवधेश शाक्य बीती रात लगभग 6:30 बजे दुकान को बंद कर दुकान की दूसरी मंदिल पर बने मकान में अपनी तीन पुत्री, एक पुत्र व भतीजे के साथ सो रहे थे | सुबह लगभग 4 बजे जब अवधेश लघुशंका के लिए उठे तो देखा नीचे दुकान के कमरें का ताला खुला पड़ा है| नीचे आकर देखा तो दुकान के कमरे से 32 लाख रूपये की नकदी गायब थी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन शुरू की| अवधेश शाक्य से रुपयों के बारे में पड़ताल की| उसी दौरान अवधेश शाक्य नें तेज आबाज में पुलिस की पूंछताछ का विरोध किया| परिजनों नें भी अकेले में अवधेश से की जा रही पूंछताछ को गलत बताया| शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये और पुलिस कार्यवाही के खिलाफ सड़क पर बल्ली डालकर जाम लगा दिया| सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला और कई चौकी इंचार्ज मौके पर आ गये| उन्होंने भीड़ को समझाकर शांत किया| इसके बाद छानबीन शुरू की| अवधेश शाक्य नें अपने एक परिचित पर ही चोरी का आरोप लगाया| अवधेश के अनुसार चोर उनके पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन मकान से चढ़ा और घर में दाखिल हो गया| जिस पर पुलिस नें आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया| शहर कोतवाल नें बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|