मासूम बच्ची को किशोर ने बनाया हबस का शिकार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

reepफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसू निवासी एक मासूम बच्ची को पडोस के किशोर ने हबस का शिकार बना लिया| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

6 वर्षीय मासूम पड़ोसी के घर के बाहर खेल रही थी| तभी वहां मौजूद 15 वर्षीय किशोर उसे कमरे में बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कार्ड दिया| तभी अचानक मासूम कि माँ मौके पर आ गयी| उसने कमरे में देखा तो वह दंग रह गयी| किशोर मौका देखकर फरार हो गया| उसने घटना अपने परिजनों को बतायी|

सोमबार को दोपहर मासूम के पिता ने थाने में तहरीर दी| थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीडिता का मेडिकल कराया गया है| आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है|