दिन दहाड़े घर में घुसकर वन विभाग लिपिक की पत्नी से लूट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को दिन दहाड़े घर में घुसे बदमाशों नें महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया| शोर-शराबा सुनकर बदमाश गले से चेन लूटकर फरार हो गये | पुलिस छानबीन कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला जाफरी निवासी बबलू कनौजिया वन विभाग में लिपिक हैं। | मंगलवार को सुबह वह घर पर नही थे| उसी दौरान 7:58 पर मास्क लगाकर पंहुचे| इसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगी घंटी बजायी| घंटी बजनें की आबाज सुनकर बबलू की पत्नी गीता देवी बाहर निकलीं| दोनों बदमाशों नें महिला से पूंछा भाई साहब घर पर हैं| बदमाशों के हाथ में एक पैकेट था| महिला गीता ने बताया की वह डियूटी पर गये है| पीठ पर बैग लटकाये बदमाश नें कहा कि आपने जो बिजली का सामान खरीदा था उसका गिफ्ट कम्पनी से आया है| भईया से फोन पर बात करा दो और थोड़ा पानी हो तो पिला दो| जब गीता पानी लेनें भीतर किचन में गयी तो दोनों बदमाश किचन में आ गये और गीता को पकड़ लिया| एक बदमाश नें गीता को पकड़ लिया| एक ने मुंह दबाकर फर्श पर गिरा लिया | बदमाशों नें अलमारी की चाबी मांगी और कहा की जल्दी दो नही तो जान जायेगी| गीता महिला नें दांत से बदमाश की ऊँगली में काट लिया और शोर मचाया| शोर सुनकर बदमाश गले से चेन तोड़कर फरार हो गये| घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गयी | घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय, एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, कोतवाली फतेहगढ़ प्रभारी सचिन कुमार मौके पर पंहुचे| एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि चेन लूट की घटना हुई है| जाँच की जा रही है| जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा| एफआईआर दर्ज की गयी है|