बुलडोजर अभियान में व्यापारियों की पुलिस व पालिका कर्मियों से धक्कामुक्की

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में अतिक्रमण अभियान का तीसरा दिन था| सुबह से ही बुलडोजर अतिक्रमण पर गरजना शुरू हो गया| लेकिन जैसे-जैसे सूर्य चढ़ा व्यापारियों के गुस्से का पारा भी चढ़ता चला गया| पारा इस कदर चढ़ा की पुलिस और पालिका कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और आस्तीने खीचनें की नौबत आ गयी| लेकिन उसके बाद भी किसी की बुलडोजर के आगे नही चली और जो भी उसके आगे आया वह अतिक्रमण कुछ ही देर में धूल में मिल गया|
दरअसल शुक्रवार को सुबह लगभग 7 बजे से चौक से  नेहरु रोड़ पर अतिक्रमण अभियान चलना था | निर्धारित समय पर भी पालिका और प्रशासन का लावलस्कर पंहुच गया| उसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ना शुरू हुआ| नेहरु रोड़ पर सराफा व्यापारी प्रशांत शुक्ला ने कहा की नाली पर डाले गये जाल को तोड़ने का आदेश ही नही था| उसके बाद भी उनका जाल तोड़ा गया| नगर मजिस्ट्रेट ने कहा जो काम हो रहा है वह बिलकुल ठीक हो रहा है|
सराफा व्यापारी अनुपम रस्तोगी की दुकान के आगे का हिस्सा तोड़ा गया| इस पर उनकी नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव से कहा-सुनी हो गयी| उन्होंने कहा की उनकी नाली के पीछे दुकान का हिस्सा था जिसे तोड़ा गया यह गलत हो रहा है| उनके समर्थन में कई व्यापारी आ गये| उन्होंने नगर पालिका कर्मियों और तिकोना चौकी इंचार्ज अवधेश अवस्थी से धक्का-मुक्की कर दी| नेहरु रोड़ पर ही व्यापारी नेता मनोज मिश्रा ने पालिका कर्मियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज करानें की धमकी दी| मिठाई व्यापारी अरविन्द भारद्वाज के दुकान के अगले हिस्से पर पीला पंजा चला तो उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल के लिए भला बुरा कहा| जिसके बाद जेसीबी ने नेहरु रोड़ पर मस्जिद के आगे पड़ी पटिया हटा दी| बाद में नगर मजिस्ट्रेट ने दोवारा पटिया रखनें के निर्देश दिये| कुल व्यापारियों ने आरोप लगाया की रसूकदार लोगों का अतिक्रमण नही तोड़ा गया|
व्यापार मंडल नही आया नजर
अतिक्रमण अभियान में व्यापारी शोषण होनें का आरोप लगाते रहे लेकिन कोई भी व्यापारी नेता चलकर मौके पर नही पंहुचा| जिससे व्यापारियों में रोष नजर आया|