मृतका के पीहर वालों नें ससुरालियों को पीटा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन फांसी के फंदे परझूलती मिली विवाहिता के परिजनों नें मौके पर आकर हंगामा किया और बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें का आरोप लगाया| देखते ही देखते हंगामा कर रहे परिजनों नें हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के ससुरालियों के साथ मारपीट भी कर दी| जिससे ससुराली मौके से फरार हो गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का निवासी 28 वर्षीय विनीता पत्नी अनिल कुमार गृह कलह से परेशान चल रही थी| उसका पति अलीगढ़ तिराहे पर चाट की ठेली लगाता था| मंगलवार शाम को 5 बजे विनीता ने घर के कमरें में रस्सी से फांसी लगा ली| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| महिला का शव घर पर पड़ा रहा| विनीता का मायका शदुल्लापुर थाना सांडी हरदोई में है| उसका अनिल से बीते 8 साल पूर्व विवाह हुआ था| उसके एक पुत्र 5 वर्षीय आर्यन व अंश 2 वर्ष है| बुधवार को मृतका विनीता के परिजन मौके पर आ गये| उन्होंने विनीता की हत्या कर शव फंदे पर लटकानें का आरोप लगाया | मौके पर दारोगा राजेश कुमार नें नायब तहसीलदार रावेन्द्र सिंह की मौजूदगी में पंचनामा भरवा पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया | मृतका के पिता रामभरोसे नें बेटी की हत्या में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है|