बाइक से जा रहे दुकानदार के मारी गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बाइक से जा रहे दुकानदार के अचानक दो बाइक सबारों नें गोली मारकर घायल कर दिया| उसके कंधे में गोली लगी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें उसे सीएचसी में भर्ती कराया| जहाँ से उसे लोहिया जिला अस्पताल भेजा गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी 55 वर्षीय आलोक गंगवार गाँव में ही परचून की दुकान चलाते हैं| वह मंगलवार को बाइक से सैथरा जा रहा था| जब आलोक भटासा तिराहे पर पंहुचे तो रजपालपुर के निकट पीछे से आये बाइक सबार दो हमलावरों नें गोली मार दी और रजपालपुर की तरफ फरार हो गये| घटना लगभग दोपहर 11 बजे की है| दोपहर 12 बजे सूचना पर पंहुची पुलिस नें घायल को सीएचसी में भर्ती कराया| जहाँ हालत में गंभीर होनें पर लोहिया जिला अस्पताल भेजा गया| जहाँ परिजन भी आ गये| लोहिया से परिजन आलोक को शहर के मछरट्टा स्थित एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया| सीओ कायमगंज सोहराव आलम ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|