कोहरे के चलते दुर्घटना, बाइक सबार की मौत, साथी घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोहरे के चलते बाइक सबार दो युवक घायल हो गये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ एक को चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है|
थाना नवाबगंज के ग्राम चांदनी निवासी 19 वर्षीय मोनू कश्यप पुत्र विश्वदयाल कश्यप जनपद शाहजहाँपुर के अल्लागंज ननिहाल जेरापुर में जमीन बटाई पर लिये था | मंगलवार को वह ननिहाल से वापस अपने गाँव बाइक से लौट रहा था| रास्ते में उसने ग्राम कोकापुर निवासी 17 वर्षीय निरंजन पुत्र लालू कश्यप से लिफ्ट देकर बैठा लिया| जब मोनू भगोना भट्ठा से पहले उसकी बाइक अधिक कोहरा होनें से उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी जिससे दोनों बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया| लेकिन चिकित्सक नें मोनू कश्यप को मृत घोषित कर दिया| जबकि निरंजन गंभीर चोट लगनें से बेहोश हो गया | होश आनें पर उसने बताया कि कोहरे के कारण मोनू की बाइक पहले खड़े ट्रक में टकरा गयी उसके बाद सामने से आ रहे टैम्पों से टकरा गयी| मृतक मोनू 6 भाईयों में तीसरे नम्बर का था| मृतक की मां नन्ही देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस में मृतक का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया|