मांगे पूरी ना होनें पर आंदोलन करेगा प्रधान संघ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विभिन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रधान संघ नें आंदोलन की चेतावनी दे दी है| जिसके लिये तीन दिन का समय दिया गया है|
प्रधान संघ अध्यक्ष सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानों नें सहायक खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि खंड विकास अधिकारी प्रधानों का शोषण कर रहें है| प्रधानों की समस्याओं पर ध्यान नही दिया जाता है तो 10 नवंबर को वह लोग आंदोलन करनें की चेतावनी दी| प्रधानों नें कहा कि प्रधानों द्वारा मनरेगा के तहत जो कच्चे व पक्के कार्य के स्टीमेट बीडीओ के स्तर पर स्वीकृत के लिये रोंके गये है उसने मंजूर किया जाये| इसके साथ कुल 10 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया है| इस दौरान कुसमलता, रेशमा देवी, राम सिंह, संतोष सिंह, संजीव कुमार, अमित कुमार, सुमन गुप्ता आदि रहे|