हिन्दुस्तान होटल से दो शातिरो को दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

amir spthshrabफर्रुखाबाद: कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दोपहर में छापा मारकर आवास विकास के हिन्दुस्तान होटल से दो शातिरो को दबोचा है| पुलिस दोनों को अपने साथ ले गयी| दोनों शातिर किस्म के है|

दोपहर शहर कोतवाल देवेन्द्र शर्मा के साथ थाना , मऊदरवाजा थानाध्यक्ष, सुनील कुमार यादव ने फ़ोर्स के साथ होटल हिंदुस्तान में दबिश दी| जिसके बाद पुलिस ने होटल के कमरा नम्बर 304 से दो शातिर किस्म के युवको को दबोच लिया| उनकी एक सफेद रंग की दिल्ली नम्बर की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है| जिस कमरे में दोनों शातिर रुके थे उस कमरे में ही पुलिस के दबिश देने के दौरान बियर की पार्टी चल रही थी| मौके पर कई बियर की बोतल और गर्म पकौड़ी भी पुलिस को मिली| पकड़े गये शातिर आमिर और सफत को पुलिस ने किसी गुप्ता जगह पररखा है|

वही होटल कर्मियों ने बताया की बीती देर रात तकरीबन 3 बजे दोनों युवक होटल आये थे| काउंटर पर देवेन्द्र पाल बैठे थे| उन्होंने कमरे की चाबी ले ली और बिना अपना परिचय पत्र दिये कमरे में चले गये| जंहा कुछ देर रुकने के बाद दोनों कही गये और गुरुवार दोपहर जैसे ही आये तो पीछे से पुलिस ने दबिश देकर उठा लिया|

कोतवाल देवेन्द्र शर्मा ने बताया की पकड़े गये दोनों शातिरो से पूंछताछ की जा रही है| उन्होंने अभी किसी तर का खुलासा करने से इंकार कर दिया|