राजेपुर के उजरामऊ में पथराव व फायरिंग,बूथ लूटने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

ujraamuujraamu 4ujraaujraa muuफर्रुखाबाद: विकास खंड राजेपुर के ग्राम पंचायत उजरामऊ में मतदान के दौरान मतदान करने के लेकर भडके विवाद ने बड़ा रूप ले लिया| जिस बूथ के बाहर दर्जनों ग्रामीणों ने पथराव व फायरिंग कर दी| मौके पर पंहुची पुलिस ने पथराव कर रहे ग्रामीणों को दबोच लिया|
ग्राम पंचायत उजरामऊ में दो बूथ थे| जिसमे बूथ संख्या 90 और 91 पर मतदान चल रहा था| गाँव में कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे| जिसमे राजीब सिंह यादव पुत्र रावेन्द्र सिंह यादव, बाबू सिंह सोमबंशी पुत्र शिव राजसिंह सोमबशी, मुनेश्वर सिंह, अमित कुमार सिंह, कप्तान सिंह, अशोक कुमार व रामनाथ सहित कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है| उजरामऊ नयागाँव के अलावा उमेदपुर मजरे के वोट भी इसी बूथ पर पड़ रहे थे|

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद लगभग 4 बजे प्रत्याशी रामनाथ बूथ पर खड़े थे तभी नयागाँव के एक व्यक्ति से फर्जी मतदान को लेकर विवाद हुआ| जिससे उसे भगा दिया गया| उसके कुछ समय के बाद ग्राम उजरामऊ व नयागाँव के लोगो में विवाद की स्थित बन गयी| तभी ग्राम उजरामऊ निवासी विन्नू पुत्र दयाराम ने तमंचे से फायरिंग कर दी| जिस पर नया गाँव के लोगो ने भी फायरिंग कर की दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गयी| जमकर पत्थर भी चले| पथराव से बूथ पर भी भगदड़ मच गयी| एजेंट बूथ के अन्दर दुबक गये| कुछ ग्रामीणों ने बूथ में घुसने का प्रयास लेकिन तब तक थानाध्यक्ष मनीष यादव ने मोर्चा सभाला| उन्होंने फ़ोर्स के साथ काफी दूर तक ग्रामीणों को खदेड़ा|

कुछ समय के बाद उन्होंने ग्राम उजरामऊ में दबिश दी| उन्होंने मौके से उजरामऊ निवासी बंटू व जागेश्वर को हिरासत में ले लिया| सीओ कालूराम दोहरे ने बताया जाँच चल रही है|