कोऊ नृप होंऊ हमे का हानि ………………

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की साइकिल अखिलेश यादव के हाथ में क्या आयी पार्टी के नेताओ के सुर ही बदले-बदले से है| कभी मुलायम तो कभी शिवपाल को अपना खास बताने वाले अब बदले लहजे में बात कर रहे है | दावा भी होने लगा है कि सीएम अखिलेश की साइकिल पर सपा सबार होकर फिर सत्ता की कुर्सी पर जायेगी|

समाजवादी पार्टी की साइकिल चुनाव आयोग ने सीएम अखिलेश यादव के हाथ में दे दी | जब तक नही दी थी तब तक जिले में कार्यकर्ता कही ना कही दो गुटों में बंटे थे| क्योंकि समर्थको को उम्मीद थी की साइकिल उनके नेता के कब्जे में आयेगी| जिले में शिवपाल के समर्थको की संख्या कम नही रही| वही अखिलेश की भी समर्थको से झोली भरी हुई रही| सरकार में शिवपाल का हेलीकाप्टर जिन नेताओ के आँगन में उतरा वह नेता व उनके समर्थक अखिलेश खेमे में नजर आ रहे है| या यूँ कहें की पद पाने की लालसा उन्हें यह करने पर मजबूर कर रही है| इसको तो यही कहेंगे कोऊ नृप होंऊ हमे का हानि …|

मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर अखिलेश को साइकिल मिलने की ख़ुशी में कुछ कार्यकर्ताओ ने मिष्ठान वितरण किया| लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या कम दिखी| इसे आचार संहिता का डंडा भी कह सकते है| लेकिन इसके अलग-अलग मतलब लगाये जा रहे है| पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता का कहना है कि पार्टी एक है| सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में चारो सीटें जीती जायेगी| उन्होंने पार्टी की एकता के लिये हबन पूजन किया था| वह अब जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के साथ काम करेंगे |