जिले में धूमधाम से मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सरकारी कार्यालयों, राजनैतिक कार्यालयों सहित स्कूल कालेजों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दौड़ प्रतियोगितयों का भी आयोजन हुआ। 
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। डीएम नें सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता पर शपथ दिलायी। कहा राष्ट्र की एकता के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव आदि अधिकारी रहे|
जिला कारागार में भी सरदार पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनायीं गयी| जिसमे जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया| साथ ही कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी| जेल में रैली भी निकाली गयी| निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया| इस दौरान प्रभारी कारापाल शैलेश सोनकर, उपकारापालअखिलेश मिश्रा, उपकारापाल कृष्ण कुमारी, सरोज देवी आदि रहे|
सपा ने किया पटेल को याद
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया| निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, निवर्तमान प्रवक्ता डॉ० अरविन्द गुप्ता व निर्वतमान जिला महासचिव मंदीप यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव के साथ वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र कटियार आदि नें पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया|
कांग्रेस नें भी पटेल की मनायी जयंती व इंदिरा गाँधी का शहादत दिवस
कांग्रेस नें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की शहादत व लौह पुरुष की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया| जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें माल्यार्पण किया| इमरान अंसारी, वरुण त्रिपाठी, जानकी शुक्ला, डॉ० अरुण अग्निहोत्री आदि रहे|