पटेल की जयंती पर निकाली सदभावना रैली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार को लौह पुरुष की 147 वीं जयंती पर सदभावना रैली निकाली गयी| जिसमे बड़ी संख्या में लोग कदम से कदम मिलकर चले| साथ ही सभी को राष्ट्रीय एकता कस संदेश दिया गया|
सदभावना रैली में का जगह-जगह स्वागत किया गया| कायमगंज विधायिका डा० सुरभि गंगवार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, महेन्द्र सिंह कटियार, अध्यक्ष गौरव कटियार, डा० जितेन्द् कटियार ने माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर विशाल रैली का शुभारंभ किया मिशन कम्पाउंड से किया गया | शहर की विभिन्न जगहों पर स्थापित सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सरदार पटेल युवा मंच की रैली का स्वागत बढ़पुर में सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, घुमना पर करण पटेल, चौक पर चेयरमैन बत्सला अग्रवाल तथा मठिया देवी पर रजत अग्रवाल के द्वारा किया गया। रैली के दौरान कहा गया कि आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हर साल 31 अक्टूबर के दिन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हैं और सरदार पटेल को याद करते हैं। देश की आजादी में सरदार पटेल ने खास योगदान दिया। स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को जाता है। जब देश आजाद हुआ तो छोटे छोटे 562 देसी रियासतों में बंटा था। सभी रियासतों का विलय करना आसान नहीं था। सरदार पटेल ने इस चुनौती का सामना किया और अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोया।