रंजिश में युवक के पेट में मारी गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भूमि विवाद में युवक के पेट में गोली मारकर घायल कर दिया गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया| उसे शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मदनापुर निवासी नन्द किशोर पुत्र जयद्रथ को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| उसके पेट में गोली लगी थी| नन्द किशोर नें बताया की उसका भूमि विवाद चल रहा है| जिसके चलते उसके गोली मारी गयी है| सूचना पर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस नें आकर पूंछतांछ की| नन्द किशोर की हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया| उसे शहर के नाला मछरटठा स्थित एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया| शहर कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि मोहम्मदाबाद पुलिस नें आकर पूंछतांछ की थी| वहीं जाँच कर रहें है|