ईट निर्माता संघ अब दिल्ली में भरेगा हुंकार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को ईंट निर्माता संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब दिल्ली में जाकर हुंकार भरेगा| जिसको लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया दिया|
शहर के नेहरु रोड़ स्थित ईंट निर्माता संघ के कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर ईंट भट्ट मालिकों ने बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे कहा गया कि आगामी 10 नवंबर को दिल्ली में भट्टा मालिको का बड़ा प्रदर्शन होंना है| जिले के भी भट्टा मालिक इस प्रदर्शन में शामिल होंगे| बैठक में शामिल हुए संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण दत्त द्विवेदी का कहना है कि सरकार ईंट भट्टामालिकों की समस्याओं पर ध्यान नही दे रही| लिहाजा पथाई बाधित है| जिससे लाखों की संख्या में मजदूर बेरोजगार हैं| दिल्ली में प्रदर्शन कर संसद तक पैदल मार्च निकाला जायेगा| इसके बाद शीर्ष नेत्रत्व के निर्देश पर आगे की रुपरेखा बनेगी| महामंत्री सुग्रीव सिंह गंगवार, विनोद कटियार, कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद अग्रवाल,अतुल यादव आदि मौजूद रहे।