24 घंटे के भीतर दूसरी महिला के जबाबी गोली मारनें का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भूमि विवाद में 24 घंटे के भीतर दूसरी महिला गोली लगनें के मामले में गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ सेहालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया| महिला के कोख में गोली लगी है|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी गोविन्द मिश्रा की पत्नी शिवानी को गोली लगी थी| जिसके बाद पुलिस नें गोविन्द के बड़े भाई अरुण मिश्रा आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था| पुलिस नें घायल शिवानी का मेडिकल भी कराया था| सोमवार को आरोपी अरुण मिश्रा की पत्नी 35 वर्षीय शोभा मिश्रा की कोख में भी संदिग्ध हालत में गोली लग गयी| जिससे शोभा को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| शोभा का आरोप है कि जिस समय वह अपनी चक्की से आंटा लेनें गयी थी| उसी दौरान उसके गोली मारी गयी| उसकी हालत बिगड़ने पर ईएमओ डॉ० अरिदमन सिंह ने जिला अस्पताल लोहिया से सैफई रेफर कर दिया। महिला नें अपने देवर और देवरानी पर गोली मारनें का आरोप लगाया| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है| फिलहाल जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|