कंपिल थाने की सीमा के निकट मिली युवती की नग्न लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कम्पिल) थाने की सीमा के निकट एक युवती की नग्न लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| उन्होंने शव कासगंज जनपद की सीमा में होने की बात कही है|
बुधवार सुबह राहगीरों ने रुदायन रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर रेलबे पोल संख्या 183/9 के निकट एक लगभग 18 वर्षीय युवती की लाश पड़ी होने की सूचना थाना पुलिस को दी गयी| घटना की सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज अखिलेश राय, थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| युवती के शरीर पर कपड़े नही थे | खून से लथपथ सलवार कुछ दूरी पर पड़ी थी| उसकी एक चप्पल पैर में एक कुछ दूर पड़ी थी| दो पुरुष चप्पले भी पड़ी थी| मौके पर भीड़ लग गयी|
सीओ कायमगंज ने बताया की शव उनके जनपद की सीमा में नही है| कासगंज पुलिस को सूचना दी गयी है|