डांडिया व गरबा नृत्य पर झूम उठीं महिलाएं

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डांडिया महोत्सव में डांडिया व गरबा नृत्य पर महिलाएं जमकर थिरकीं। रंग-बिरंगे परिधान में महिलाएं घाघरा-चोली चुन्नी व पुरुषों के कुर्ता-पायजामा से महोत्सव में जमकर रंग चढ़ा। 
शहर के बढ़पुर स्थित महाराजा हरिश्चन्द्र डिग्री कॉलेज में वाईजेकेवी.एस. क्लब द्वारा ‘डांडिया एवं गरबा नाइट’-सीजन 3 का आयोजन किया गया| सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था सचिव मूलचन्द्र बाथम , जितेंद्र सिंह, रजत अग्रवाल, शिवम गुप्ता, विश्वास सारस्वत, द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। स्नेहा एवं नंदिनी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी। कॉलेज ग्राउण्ड को गुजराती थीम पर सजाया गया था। रंगबिरंगे कपड़ों एवं लाइटों द्वारा पूरे ग्राउण्ड में सजावट की गयी थी। आये हुए सभी प्रतिभागी गुजराती परिधान में अपनी सुंदरता बिखेर रहे थे। सभी पारंपरिक पोशाक में सामूहिक रूप से एक साथ डांडिया और गरबा के गानों में पूरे समय नृत्य कर रहे थे। कार्यक्रम के मध्य में बच्चों एवं बड़ो को नृत्य करते हुए खेल प्रतियोगिताएं करायी गयीं। मंच पर कैट वॉक का आयोजन भी किया गया। सभी युवतियों ने मंच पर मॉडलिंग कर अपना हुनर दिखाया। आयोजकों द्वारा सरप्राइज प्रतियोगिता के अन्तर्गत कपल वॉक भी करायी गई। जिसे आये हुए प्रतिभागियों ने खूब सराहा और कपल वॉक में अपने जोड़ीदार के साथ मॉडलिंग की। पासिंग द चेयर, लेमन रेस, बिग बैलून आदि खेलों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागी और नन्हें मून्ने बच्चे सुंदर डांडिया बनाकर लाए थे| सीडीओ एम अरुन्मोली, ईओ रविन्द्र कुमार, शिवम दीक्षित, अनुराग कनौजिया, आयोजक संजीव वाथम, उज्जवल शाक्य, मो0 रफी, आतिश साध, गौरव कश्यप, रिया शुक्ला, प्रियल चतुर्वेदी, गौरव गुप्ता, हर्षित गुप्ता, राजेश कुमार, निर्दोष शुक्ला, धीरज कश्यप, विशाल कश्यप, लोकेश राठौर, गोविन्द पाल, आशीष अग्रवाल, राघव मिश्रा, राजन गुप्ता, अमित कश्यप, ने व्यवस्था संभाली।