पति के साथ मारपीट कर रहे जेठ का वीडियो बनाने पर महिला के मारी गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जेठ नें अपने पुत्रों के साथ मिलकर महिला के गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे सीएचसी से भर्ती कराया गया| जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया| पता चला की जब दबंग उसके पति के साथ मारपीट कर रहे थे तो महिला उसका वीडियो बना रही थी| उसी खुन्नस में महिला को गोली मार दी गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी गोविन्द मिश्रा नें बताया कि उनका भाई अरुण मिश्रा से बटबारे को लेकर विवाद चल रहा है| लिहाजा वह रविवार को उनकी आटा चक्की पर भाई से विवाद हो गया| जिस पर भाइ अरुण मिश्रा व उनके पुत्रों नें मारपीट कर दी| कुछ देर बाद अरुण मिश्रा उसके घर भी आ गये| गोविन्द का आरोप है कि बड़े भाई अरुण नें उसकी पत्नी शिवानी मिश्रा के गोली मार दी| जिससे उसके हाथ और कनपटी में गोली लग गयी| गोली लगनें से शिवानी बुरी तरह घायल हो गयी| इसे घायल हालत में पति गोविन्द थानें लेकर पंहुचा जहाँ से घायल शिवानी को सीएचसी भेजा गया| सीएचसी में डॉ० अनुराग नें उपचार के बाद लोहिया अस्पताल भेज दिया| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी|