नगर पालिका के खिलाफ डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics- Sapaa

mic chatra yaapanफर्रुखाबाद:: फतेहगढ़ स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित एमआईसी कालेज की दुर्दशा और नगरपालिका की घपले बाजी के खिलाफ अब जनपद में चर्चा तेज हो गई है| जिसके चलते कई छात्र और सामाजिक संगठन उग्र हो गए है| सोमबार को कई संगठनों ने इस सम्बन्ध में ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग के साथ नारेबाजी की है|

खबर प्रकाशित होने के बाद जनपद के कई संगठन हरकत में है| जिसके चलते सोमबार को विधार्थी परिषद के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच| डीएम को समस्या से अवगत कराया| जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन मे एबीवीपी के नेताओ ने कहा है की एम्आईसी कालेज का भवन जर्जर है| जो किसी भी समय गिर सकता है| छात्रों की जान को खतरा है| खुद प्रधानाचार्य भी अपने कमरे में नही बैठते | पुस्तकालय में भी दुर्दशा है| किताबे है उन्हें दीमक चाट गयी| छत व फर्श टूटी पड़ी है|

प्रयोगशाला भी भगवान भरोसे है| जिसके चलते विधार्थी परिषद ने जुलाई में शिक्षण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व भवन व पुस्तकालय और प्रयोगशाला का निर्माण कराये जाने की मांग की है| ना होने की स्थित में आन्दोलन और अनशन करने की भी चेतावनी दी है| कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल को ज्ञापन देने के बाद कार्यालय के बाहर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की गयी| जिला संयोजक अभिषेक बाथम, आकाश बाजपेयी, रानू दीक्षित, रूद्र प्रताप सिंह, शरद शुक्ला, भरत सिंह तोमर, रमन दुबे आदि मौजूद रहे|

सीएम ने ईओ की लगाई क्लास
हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष शिवम् दुबे ने अपने समर्थको के साथ नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया| ज्ञापन पढने के बाद उन्होंने तत्काल ईएओ से फोन पर वार्ता की और कालेज पर उचित कार्यवाही करने निर्देश दिये| उन्होंने ईओ को फोन पर नाराजगी व्यक्त की| इस दौरान नगर अध्यक्ष शिवम् दुबे और गुंजन अग्निहोत्री, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे|