चांद का दीदार कर तोड़ा करवा चौथ का व्रत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) करवाचौथ का व्रत महिलाओं ने चांद को देखने के बाद तोड़ दिया। पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाले इस व्रत को तोड़ने के लिए शाम से ही महिलाओ को चांद निकलने का इंतजार था। चांद निकलने के बाद पारंपरिक विधि विधान से महिलाओं ने चांद की पूजा अर्चना कर करवा चौथ का व्रत तोड़ा। कई राजनीतिक हस्तियों ने भी करवा चौथ का व्रत पारंपरिक तरीके से मनाया।
करवाचौथ के लिए गुरुवार को सुबह होते ही सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को करवा चौथ के व्रत की कथा परिवार के सदस्यों को सुनाई। इसके बाद करवाचौथ का पूजन कर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने लगी। रात को जैसे ही आसमान में चांद दिखा, महिलाएं पूजा की थाली सजा कर घरों की छत पर पहुंच गईं, जहां पहले चलनी से चांद को निहारा, फिर चलनी की ओट से अपने जीवन साथी के चेहरे का दीदार किया। इसके बाद करवा से चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की। फिर पति को घर में बनाए गए पकवान खिलाकर अपने व्रत पूर्ण किया। सेल्फी के साथ दी गई करवाचौथ की शुभकामनाएं