फांसी पर झूलता मिला किसान का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) देर शाम खेत की रखवाली करनें गये किसान का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन शुरू की| मृतक के परिजनों नें हत्या किये जानें का आरोप लगाया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी 52 वर्षीय मंगूलाल यादव अपने नजदीकी गांव पिपरावोजी के खेत में रखवाली गया था। गुरुवार सुबह वहां से गुजरे राहगीरों ने किसान का शव पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई| सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन शुरू की| परिजनों नें हत्या किये जानें का आरोप लगाया है| मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया की अभी तहरीर नहीं मिली है| तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।