जिले में जमीनी पकड़ नही बना पा रहे बसपा प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

bspफर्रुखाबाद: चुनावी वर्ष में आने वाले विधान सभा चुनाव का बिगुल फुंक चुका है| सभी पार्टी अपने-अपने काम में लग गयी है| लेकिन इस बार बसपा के लिये पूर्व जैसे हालात नही है| बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर पार्टी में दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी तक कानून और विपक्षी पार्टी के निशाने पर आ गये है| जिससे पार्टी को समर्थन करने वाले और उसके हक में मतदान करने वाले पसोपेश है| पार्टी के प्रत्याशियों के साथ वही पहले वाला खेल टिकट पर कैची चलाना शुरू कर दिया है| जिससे पार्टी के वर्तमान प्रत्याशी भी अपनी टिकट को लेकर शंका में है| इससे भी कही जादा बुरे हालात जिले में बसपा प्रत्याशियों के है|

सदर सीट पर पहले बसपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह कटियार को टिकट दिया गया| उसके बाद उनकी टिकट राजनैतिक निशाने का शिकार हो गयी| लेडी डॉन के मीरा जाटव की मौत होने पर महेन्द्र को उन्ही की पार्टी के नेताओ ने घेर कर टिकट जप लिया | टिकट कटने के बाद से लेडी डॉन का मामला दफन हो गया| उसके बाद टिकट पूर्व व्लाक प्रमुख उमर खां को दी गयी| जिससे कुर्मी बिरादरी में बसपा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया| वर्तमान सदर प्रत्याशी मुस्लिम मतदाताओ को रिझाने की जुगत कर रहे है| माना यह जा रहा है कि इस बार मुस्लिम बिरादरी भी कई हिस्सों में बट सकती है| सदर से अभी सपा विधायक विजय सिंह कि टिकट तय की गयी है| उन्हें मुस्लिम समाज के लोगो का अच्छा समर्थन माना जा रहा है| इसके साथ ही कांग्रेस से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का उनकी पत्नी के सदर का चुनाव लड़ने की अटकले चल रही है| दोनों में से किसी के भी चुनाव मैदान में आने से और भी मुस्लिम समाज का मत प्रभावित हो सकता है| ऊपर से प्रत्याशियों में टिकट को लेकर बनी शंका समाप्त नही हो पा रही है| जिससे उनका चुनाव प्रचार काफी हद तक प्रभावित है|

यही हाल बसपा कि अमृतपुर विधान सभा की टिकट को लेकर है| पहले इस विधान सभा से शिशुप्रताप सिंह को टिकट दी गयी| उन्होंने अपना लाखो रुपया पार्टी के लिये चुनाव प्रचार में फूंक दिया| उन्हें यह नही पता था कि पार्टी उन्हें केबल लालीपॉप दे रही है| सदर का टिकट काटने के बाद बसपा सुप्रीमो ने अमृतपुर विधान सभा से शिशु प्रताप का टिकट भी जप लिया| जिससे उनके समर्थक नाखुश हो गये| | यह टिकट पार्टी में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व फर्रुखाबाद सदर से प्रत्याशी रहे अंटू मिश्रा को दिया गया | अभी उनकी टिकट की औपचारिक घोषणा भी ठीक ने नही हो पायी थी कि अंटू मिश्रा एनआरएचएम घोटाले में फंस गये| उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया| जिले में कई उनके गुर्गे भी सीबीआई के रीडर पर है| वह मंत्री जी भूमिगत हो गये| यह वही मिश्रा जी है जो बीते कुछ दिनों पूर्व बसपा के कार्यक्रमों में अपने को ईमानदार होने का ढोल पिट रहे थे| अब यह जनता के बीच किस से अपने को ईमानदार साबित करेगे यह देखने की बात है|

कायमगंज में बसपा प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम को बना गया है| जो अभी तक अपनी पहचान और जनता के बीच पैठ तक नही बना सके है| आनेवाले चुनावयदि टिकट ठीक ठाक रही तो राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के सामने अपने को उंदा कैसे शाबित करेगे| भोजपुर विधान सभा के प्रत्याशी जैमिनी राजपूत क्षेत्र में सपा विधायको के गढ़ में अपने को जनता का प्रतिनिधि बनाने के लिये भरकस प्रयास कर रहे है | इस विधान सभा में ठाक मतदाताओ और मुस्लिम मतदाताओ का बोल बाला है| अब इन पर अभी तक बसपा प्रत्याशी कितनी पकड़ बना सके है यह क्षेत्र की जनता खुद बताती है| लेकिन यह सब यूँ ही नही हो रहा| पार्ट्री आला कमान के द्वारा लगातार टिकटों पर कैची चलाना भी इसकी एक वजह मानी जा रही है|