पिकअप सबार भैंस चोरो नें पुलिस पर किया पथराव, दो गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीती रात पुलिस ने दो भैस चोरों को लगभग 30 किमी. पीछा करने के बाद दबोच लिया| उनके पास पुलिस को कुछ अबैध हथियार भी मिले है| पकड़े गये चोरों नें कुछ जगह भैस चोरी की घटना को अंजाम देनें की बात कबूली है|
थाना क्षेत्र के ग्राम शेराखार गौटिया निवासी होमगार्ड सर्वेश कुमार के घर बीती देर रात लगभग 1 बजे पिकअप सबार शातिरों नें भैस चोरी करने का प्रयास किया| घर के बाहर सर्वेश का पुत्र अजीत कुमार के साथ ही पास में ही अजीत की माँ रामप्यारी भी सो रही थी| शोर सुनकर दोनों माँ-बेटे जाग गये| अजीत नें उनसे भैस को जबरन वापस लेनें का प्रयास किया तो चोरों नें तमंचा निकाल कर गोली मारने की धमकी दी| जिसके बाद चोर भैस पिकअप पर लोड कर फरार हो गये|
घटना की सूचना थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार को मिली| वह रात में जमापुर के निकट गस्त पर थे | उन्होंने पिकअप सबार चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की| लेकिन पिकअप सबार चोरों नें उसे दौड़ा दिया| थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद भी फोर्स के साथ उसका पीछा करने लगे| पुलिस को पीछे आता देख चोरों नें पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया | जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये|
सूचना मिलने पर मोहम्मदाबाद पुलिस नें भी रास्ते में ट्रक आदि खड़े करके घेराबंदी की| लेकिन मार्ग अबरुद्ध देखकर चोरों नें पिकअप नवाबगंज मार्ग पर मोड़ दी| आगे जाकर पुलिस नें उन्हें दबोच लिया| पिकअप मालिक तौफीक पुत्र सलीम निबासी युसुन नगरिया थाना आवागढ़ जिला एटा मौके से फरार हो गया| जबकि पुलिस नें चंद्रपाल पुत्र फैजमोहम्मद, सरीफ पुत्र काले खां  निवासी चमन नगरिया अलीगंज एटा को पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों के पास पुलिस को नाजायज हथियार मिले है|
2 हजार रूपये मिलती चोरी करने की मजदूरी
पकड़े गये आरोपियों नें बताया कि वह 6 लोग है उनको 1500 से लेकर 2000 रूपये की मजदूरी मिलती है| पुलिस अब उनके द्वारा पूर्व में चोरी की गयी भैसों के बारे में जानकारी कर रही है| फिलहाल  उन्होंने दहेलिया, चाचूपुर और जैनापुर से भैस चोरी करने की बात कबूल भी की है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि आरोपियों से छानबीन की जा रही  है| एक पिकअप भी बरामद हुई है| जिसमे आगे-पीछे भिन्न नम्बर लिखे है|