घर में तमंचा चलनें से किशोरी की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात संदिग्ध हालत में तमंचे की गोली से किशोरी की मौत हो गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया| पुलिस ने अबैध तमंचे के मामले में मृतका के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया|
थाना क्षेत्र के ग्राम लखमीपुर निवासी अशोक कुमार की 15 वर्षीय रचना की बीती रात सीने में गोली लगनें से मौत हो गयी| मृतका के पिता अशोक नें बताया कि बीती रात पुत्री रचना लगभग 8 बजे घर से खाना खाकर अपने चाचा राजीव कुमार के घर सोनें चली गयी| राजीव अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ ससुराल तिर्वा गये थे| राजीव की सास का निधन हो गया था| राजीव के घर पर उनकी पुत्री रचना, राजीव के पुत्र विक्रांत व विक्रम के साथ ही पुत्रबधू भी थी| रात में अचानक तमंचे से गोली किशोरी रचना के सीने में लग गयी| जिससे उसकी मौत हो गयी| रचना की मौत से घर में कोहराम मच गया| सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन की| दारोगा अनिल कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| थानाध्यक्ष अमर पाल ने बताया कि खेल खेल में तमंचा चलनें से किशोरी की मौत हुई है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पुलिस तफ्तीश कर रही है|
सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय नें बताया कि मृतका के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|