रंजिश में भाजपा नेता पिटे, चार पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रंजिश के चलते भाजपा नेता के साथ मारपीट कर दी गयी| जिस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की बात कह रही है| दो दिन बाद भी  आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें से भाजपा नेता नें कड़ी आपत्ति जतायी है|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीवान मुबारिक दक्षिण निवासी पवन वर्मा भाजपा के सेक्टर संयोजक है| जबकि उनकी पत्नी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष है| उनकी मोहल्ले के ही उत्कर्ष वर्मा के रंजिश चल रही है| इसी रंजिश को लेकर 8 दिसंबर को शाम चार बजे उत्कर्ष व उनके पिता संजू वर्मा, विशाल कश्यप निवासी  मोहल्ला दिलावर जंग व एक अज्ञात साथी के साथ दरवाजे से चढ़ आये और गाली-गलौज करनें लगे और विरोध करनें पर उन्हें घर से घसीट कर लातघूसों से धुनाई कर दी| जिससे वह घायल हो गये| पवन वर्मा की तहरीर पर पुलिस नें  उत्कर्ष वर्मा, संजू वर्मा, विशाल कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की| मुकदमें की विवेचना दारोगा मुनीर खां को सौंपी गयी| बीजेपी नेता पवन वर्मा नें आरोपियों की गिरफ्तारी ना किये जाने पर पुलिस पर कड़ी प्रतिक्रिया की है|