लोहिया अस्पताल के एलटी व साथी को दबंगों नें पीटा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के आवास-विकास स्थित लोहिया अस्पताल के एलटी को दंबगों नें पीट दिया| जिसने भगदड़ मच गयी| मामले में पुलिस को एलटी की तरफ से तहरीर दी गयी| पुलिस नें छानबीन शुरू कर दी|
लोहिया अस्पताल की पैथोलाजी में प्रतीक कटियार एलटी के पद पर कार्यरत है| उन्होंने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे बताया कि एक अधेड़ के साथ एक युवक आये और गाली-गलौज करनें लगे| जब मना किया तो उन्होंने प्रतीक व उसके साथ प्रांशु के साथ हाथापाई शुरू कर दी| इसके साथ सरकारी अभिलेखों को फाड़ कर फेंक दिया| जब अन्य कर्मचारियों नें बीच-बचाव किया तो गाली-गलौज करते हुए फरार हो गये| प्रतीक नें बताया कि मारपीट में उसके व प्रांशु के चोटें भी आयीं हैं| एलटी नें अपने ऊपर दोबारा हमला करनें का भी शक जाहिर किया| पुलिस नें मौके पर आकर सीसीटीवी चेक किये| पुलिस छानबीन कर रही है|