सपा के पास केवल अपराधी, गुंडे व माफिया: केशव प्रसाद मौर्य

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आये यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नें सपा पर सीधा हमला किया| उन्होंने कहा कि सपा पर समाप्तवादी पार्टी हो गयी है|
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा की समाजवादी पार्टी पिछले चार चुनाव 2014 के लोकसभा, 2017 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा व 2022 के विधान सभा चुनाव में चारों खानें चित्त हो गयी है| इनके पास गरीबो के लिये कोई योजना नही है| उनके दावों को जनता नें नकार दिया है| जनता नें उनके दावों को पोल खोल दी है| सपा सबका साथ सबका विकास नही वल्कि कुछ का साथ और कुछ का विकास के एजेंडे पर चल रही है| सपा के पास केबल अपराधी, गुंडे और माफिया है| लेकिन योगी सरकार में गुंडे-माफियाओं को वक्शा नही जायेगा| समाजवादी पार्टी समाप्त वादी पार्टी बन गयी है|
इसके साथ ही उन्होंने कहा की यूपी की सभी सीटों पर लोकसभा का चुनाव बीजेपी फिर जीतेगी| इसके साथ ही लंपी वायरस से ग्रसित जानवरों को दूसरे अलग गौशाला में रखनें को अधिकारियों को निर्देश दिये| उन्होंने कहा की अधिकारी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों के जायजा कार्य प्राथमिक से करें| उन्होंने सभी परियोजनों को समय रहते पूरा करनें के निर्देश दिये| इसके साथ ही अतिक्रमण पर भी दीपावली तक नरमी बरतने के संकेत दिये|