अगले जनम मोहे गैया न कीजो,मोहे चीता कीजो:ट्वीट कर अखिलेश ने कसा तंज

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa UP NEWS सामाजिक

लखनऊ:पीएम नरेन्द्र मोदी के आज 72वें जन्मदिन पर उनको जमकर देश,विदेश से बधाई व शुभकामनाएं मिल रही हैं। वही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती  ने भी ट्वीट पर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। चार बार यूपी की सीएम रहीं मायावती ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना भी की है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई तो नहीं दी लेकिन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता लाने पर तंज जरूर किया है। जो चर्चा का विषय बना है| उन्होंने ट्वीट पर कैरिकेचर लगाया है जिसमें गाय की व्यथा को दर्शाया है। जिसमे लिखा है अगले जनम मोहे गैया न कीजो, मोहे चीता कीजो |जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए चीतों को आज मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे।