नाले पर टूटे जाल, बने जी का जंजाल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर के मोहल्ले में नाली पर पड़े खस्ताहाल जाल जानलेवा बन गये है| लिहाजा इसके बाद भी पालिका किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है| राहगिर आयेदिन गिरकर चुटहिल हो रहे हैं |
शहर के मोहल्ला नवाब दिलाबारजंग की तरफ से पलरिया चौराहे पर नाले के ऊपर जाल डाले गये थे| लेकिन वाहनों के आवागमन से जाल कुछ ही दिनों में खस्ता हाल हो गये| लेकिन उसके बाद भी जाल ओ सुधारनें या नया लगवानें को लेकर पालिका सक्रिय नही हुई| जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है| स्थानीय निवासी मंटू मिश्रा, पप्पू दीक्षित, संजय पाण्डेयम शीबू खान नें बताया कि निकलने पर काफी समस्या है| उसके बाद भी जाल दुरुस्त नही किये जा रहे है| जिसमे राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है|