ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी युवक की मौत, विजय यादव नें दी आर्थिक सहायता

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते एक सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| जिला पंचायत सदस्य व पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर आर्थिक मदद की|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गुगौरा निवासी 27 वर्षीय इंद्रेश पुत्र मुन्नालाल अपने गाँव के साथ 21 वर्षीय अरुण पुत्र रामविलास के साथ बाइक 21 फरवरी की रात जा रहा था| उसी दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई के ट्रैक्टर नें बाइक सबार दोनों युवकों को कुचल दिया| जिससे दोनों गंभीर हो गये| दोनों का उपचार चल रहा था| पुलिस नें घायल इंद्रेश की माँ विमला देवी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक आनन्द पुत्र रामसनेही के खिलाफ मुकदमा धारा 279, 337, 338 के तहत दर्ज किया था| उपचार के लगभग एक सप्ताह के बाद आखिर बीती रात अरुण उर्फ़ शिवा की उपचार के दौरान मौत हो गयी| जबकि घायल इंद्रेश का इलाज चल रहा है|
मृतक शिवा का शव घर आते ही कोहराम मच गया| मामले की सूचना सपा के पूर्व महा नगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव को मिली| विजय नें मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी| इसके साथ ही आर्थिक मदद के रूप में 25 हजार रूपये भी दिए| विजय यादव के द्वारा गरीब को आर्थिक मदद देनें के मामले को हर किसी ने सराहा| विजय यादव नें कहा की वह मृतक के परिजनों के साथ खड़े है|