नाग पंचमी पर महा रुद्राभिषेक में उमड़ी भीड़

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के पांचाल घाट गंगा तट पर सावन के पवित्र माह में नागपंचमी के अवसर पर महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया| जिसको लेकर श्रद्धालु उमड़े | घाट पर हर-हर शम्भू की धूम रहती है|
मां गंगा के तट पर निकट दुर्वासा ऋषि आश्रम पर 22 वें महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया भक्तों ने गंगा तट पर पहुंच कर साफ-सफाई कर बालू से भगवान भोलेनाथ महाकालेश्वर बाबा की आकृति का स्वरूप देकर फूलों से भव्य श्रृंगार किया तथा मां गंगा का पूजन कर मां गंगा के तट पर महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया| बाबा भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेल पत्री, फूल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, फल मिष्ठान आदि से भोग लगाकर बाबा भोलेनाथ और मां गंगा की आरती की|
उसके बाद खीर पूड़ी-सब्जी का भोग लगाकर भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया| रुद्राभिषेक में पं० रामबाबू दुबे, पं० अनुज शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया। वहीं रुद्राभिषेक के बाद भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के भजन गाकर भक्तों को थिरकने से मजबूर कर दिया| कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जीतू वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, विपिन वाजेपयी, नरेन्द्र वाजपेयी , क्राँती पाण्डेय, विमल दीक्षित, प्रिंस पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, पवन कुमार, राजा द्विवेदी, मनू दुबे, सूरज यादव रामू मिश्रा ,चंदन सक्सेना, बृजेश अग्निहोत्री , गोविंद मिश्रा, अभिषेक सक्सेना, कल्लू गुप्ता, राजीव शुक्ला, नितिन कुमार, संजीव मिश्रा, सौरभ मिश्रा, भोला व रौनक आदि श्रद्धालु आदि रहे |