पेट्रोल पम्प मैनेजर नें खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात पेट्रोल पम्प मैनेजर नें खुद को गोली मार ली| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ से उसे रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित वर्मा मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र दुर्जन लाल राजपूत कस्बे की सोनकर पेट्रोल पम्प कर मैनेजर के पद पर कार्यरत था| बीती रात लगभग 11:35 बजे उसने पम्प मालिक मनोज सोनकर को फोन लगाया और कहा की उसकी आखिरी गुड लाइट| इसके बाद उसने फोन काट दिया| शक होनें पर पंप मालिक मनोज सोनकर नें मैनेजर मनोज कुमार के चचेरे भाई संतोष राजपूत को सूचना दी| इसके बाद पता चला की पेट्रोल पम्प के कमरें में भीतर 315 बोर के तमंचे से मनोज नें सिर में गोली मार ली| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| सूचना पर पेट्रोल पम्प मालिक मनोज सोनकर, थानाध्यक्ष देवेश कुमार आदि मौके पर पंहुचे और घायल मनोज कुमार को लोहिया अस्पताल भेजा| लोहिया अस्पताल से मनोज को रिफर कर दिया गया| फिल्ड यूनिट टीम नें मौके पर पंहुच कर जाँच की|