रामगोपाल नें ही सीमा के मारी थी गोली, गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते एक दिन पूर्व पत्नी के पेट में गोली मारने के आरोपी पति को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर निवासी रामगोपाल की 28 वर्षीय पत्नी के पेट में संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी थी| मृतका के पिता रामनरेश निवासी जनपद भिंड पिपरौली की तहरीर पर दहेज के लिए गोली मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस
नें आरोपी रामगोपाल को पत्नी की हत्या किये जाने में गिरफ्तार कर लिया|
शहर कोतवाल देवेन्द्र दुबे नें बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है| उसे
जेल भेजा जा रहा है|