ब्रेकिंग: अधेड़ की सर कुचल कर हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

uppफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी 50 वर्षीय श्रीनिवास ऊर्फ कल्लू की सिर कुचलकर हत्या की अंशका जतायी जा रही है| उसे कायमगंज सीएचसी पर मृत घोषित किया गया है|

मृतक के भाई रामसुभाष ने बताया की बताया कि उसके भाई शाम 6:15 बजे गाँव के निकट गाय-खोलने गये थे| लेकिन लौट कर घर नही आये| जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई| शाम को गाँव के ही कुछ युवक दौड़ लगाने के लिये उधर से निकले तो पता चला की कल्लू रक्त रंजित पड़ा है| उन्होंने कल्लू के परिजनों को घटना की सूचना दी| मौके पर पंहुचे परिजन ने सड़क जाम करने का प्रयास किया| उसकी गाय भी मौके पर नही मिली| उसके बाद 108 एम्बुलेसं से उसे सीएचसी ले जाया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| रामसुभाष ने भाई की सर कुचलकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है|

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि उसकी गाय बरामद हो गयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|