लोहिया अस्पताल में 31 अबैध कब्जेदारों के घरों पर नोटिस चस्पा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सीएमएस व एलटी से हुई मारपीट की घटना के बाद अब वह कार्यवाही शुरू की गयी जिसे बहुत पहले की अमली जामा पहना देना चाहिए था| सरकारी आवासों में वर्षों से कब्जा जमाये लोगों को कार्यवाही का हंटर चलना शुरू हो गया है| सीएमएस ने 31 अबैध कब्जेदारों के घर के बाहर नोटिस चस्पा कराकर उन्हें खाली करनें के आदेश दिये है|
लोहिया अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ० राजकुमार गुप्ता नें द्वितीय श्रेणी आवास के आवास संख्या 10 में कब्जा जमाये जीपी वर्मा, आवास संख्या 21 में एके सिंह, आवास 44 में स्वर्गीय संतोष कुमारी, आवास 57 में विनय प्रताप को नोटिस दिया है| वहीं चतुर्थ श्रेणी आवास संख्या 3 में राजू , आवास 5 में बनवारी, आवास 8 में रेनू मिश्रा/शाइना, आवास 12 में बृजेश के आवास पर नोटिसचस्पा किया है| इसके साथ 17 चतुर्थ श्रेणी आवास में किसका कब्जा है यह विभाग को भी नही पता है| उनके खिलाफ बिना नाम के नोटिस जारी किया गया है| आवास 44 चतुर्थ श्रेणी में अनिल कुमार व 40 में लाला राम का कब्जा है| 49 में रामनन्दन, 55 में मीना देवी/सुशील, 66 में रविकांत व 67 नम्बर आवास में सौरभ दुबे का अबैध कब्जा है| उनके मकान के बाहर भी नोटिस चस्पा हुआ है| सीएमएस नें बताया किअबैध कब्जा कर रह रहे लोगों को नोटिस जारी किये गये है|