गंगा में मछली मारनें के शक में दो पक्षों में मारपीट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात गंगा में मछली का शिकार करनें के शक में दो पक्षों में मारपीट हो गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की|
दरअसल शहर कोतवाली के पांचाल घाट बंधा पर बीती रात कुछ को पार्टी कर  रहे थे| उसी समय कुछ लोग पंहुचे और उन्होंने गंगा में मछली का शिकार करनें के शक में विरोध किया तो विवाद हो गया| पता चला की आक्रोशित लोगों नें मारपीट कर दी| एक नाव में आग लगानें का प्रयास भी किया| पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि मारपीट हो गयी थी| नाव में आग लगानें का प्रयास नही हुआ| दोनों पक्षों नें बाद में समझौता कर लिया|