खबर का असर: सातनपुर मंडी सचिव पर गाज

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी के सचिव धर्मेन्द्र यादव पर आखिर लापरवाही की गाज गिर गयी| जेएनआई में खबर प्रकाशित होने के बाद सचिव पर कार्यवाही हो गयी|

बीते दो दिन पूर्व ही 25 जून को जेएनआई ने मंडी परिसर की दुर्दशा पर एक शीर्षक प्रकाशित किया था| जिसमे आलू मंडी और सब्जी मंडी की दुर्दशा को दर्शाया गया था| खबर में यह भी लिखा गया था कि बीते 7 मई 2017 को मंडी का निरीक्षण मंत्री राज्य मंत्री स्वांति सिंह ने किया था उन्होंने जल भराव को साफ़ करने के निर्देश मंडी सचिव को दिये थे| मंडी सचिव ने मंत्री के निर्देश पर ध्यान नही दिया| खबर प्रकाशित होने के बाद आखिर शासन ने संज्ञान लेकर मंडी सचिव को उनके पद से हटा दिया| सचिव धर्मेन्द्र यादव का तबादला जनपद लखमीपुर खीरी की पलिया मंडी के लिये कर दिया गया है|