बसपा नेता अनुपम दुबे का होटल गुरूशरणम कुर्क

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के ऊपर एक और बड़ी कार्यवाही की गयी है| गैंगेस्टर मामले में  उनका होटल गुरूशरणम कुर्क किया गया है|
सोमवार को शहर की ठंडी सड़क का माहौल अचानक गर्म हो गया| जब बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल को कुर्क करनें की कार्यवाही के लिये तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय पुलिस बल के साथ आ गयीं| सूचना पर अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे भी होटल पंहुच गयीं|अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी भी होटल पंहुचे| होटल के बाहर मुनादी करायी गयी| जिसके बाद होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी तहसीलदार नें जब्त कर लिया| इसको लेकर नोकझोंक भी हुई | अनुपम दुबे की तरफ से पंहुचे कुछ अधिवक्ताओं ने कार्यवाही को अबैध बताया है|  तहसीदार श्रद्धा पाण्डेय नें बताया कि कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज मुकदमें में जिलाधिकारी 4 अप्रैल 2022 को गैंगेस्टर एक्ट में आदेश पारित किया गया था| जिसमे मुझे प्रशासक नियुक्त किया गया है|   दौरान मुकदमा सम्पत्ति सीज की गयी है| वर्तमान में इसकी देखदेख मैं खुद करुगी|