भूमि विवाद में मारपीट व पथराव में महिला प्रधान सहित एक दर्जन घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) नींव खोदने के मामले में प्रधान पति और ग्रामीणों में विवाद हो गया| जिसमे जमकर पथराव हुआ| मारपीट और पथराव में प्रधान और उनके पति सहित एक दर्जन जख्मी हो गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानगंज में निवासी जितेन्द्र सिंह अपने घर के निकट बुधवार सुबह लगभग आठ बजे नींव खुदवा रहा था| जब इसकी जानकारी प्रधान बेबी के पति आकाश बाबू को हुई तो प्रधान पति ने जितेन्द्र से कार्य बंद करनें के लिए कहा| जिस पर दोनों में नोकझोंक शुरू वाद-विवाद गाली-गलौज तक पंहुच गया| झगड़े की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों में मोर्चाबंदी हो गयी| जमकर ईंट पत्थर व लाठी डंडे चले|  पथराव और मारपीट में जितेन्द्र सिंह, प्रिया, रामलखन, श्याम सिंह, संतोष, रोमित, अरविंद गौतम व दूसरे पक्ष से प्रधान प्रधान बेबी, पति आकाश बाबू व राजीव कुमार आदि घायल हुए|  पुलिस नें प्रधान पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा|
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर आनें पर विधिक कार्यवाही की जायेगी|