महिला की हत्या कर शव गायब करनें का शक

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) विवाहिता के पिता नें पुलिस को तहरीर देकर आशंका जाहिर की है कि उसकी पुत्री की हत्या कर शव गायब करनें का शक ससुरालियों पर जाहिर किया है| पुलिस नें छानबीन शुरू कर दी है|
पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर के ग्राम मुच्चाबाग निवासी सुदामा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नन्ही देवी का विवाह बीते 6 साल पूर्व ग्राम बछलैया से की थी| ससुराली उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करनें लगे| अतिरिक्त दहेज में एक लाख रूपये व बाइक की मांग कर रहे थे| बीते बुधवार को उसकी पुत्री नन्ही देवी को कमरें में बंद कर मारपीट की| सुदामा नें बताया कि जब वह उसकी ससुराल पंहुचे तो उसकी पुत्री नन्ही देवी घर पर नही मिली| सुदामा नें पुत्री की हत्या कर शव गायब करनें की आशंका जाहिर की|