कर्नाटक के लिये रवाना होगी मक्के की रेक

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को मक्के की रेक लोड की गयी है| जो रात में कर्नाटक के लिये रवाना होगी| रेक लोड होनें से जनपद में भी मक्के के दाम में इजाफा हुआ है|
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह माल गाड़ी पंहुची| जिसमे कुल 42 बोगी में मक्का लोड होना है| रविवार शाम तक 36 बोगी मक्का लोड हो गयी| बची हुई आधा दर्जन बोगी में भी मक्का लोड होनें के बाद उसे रात में कर्नाटक के अरग के लिये रवाना होगी| 42 बोगी में कुल 26 हजार कुंतल व 50 हजार बोरी मक्का लोड की जा रही है| मक्के की रेक लोड करा रहे आढती शिवम मिश्रा नें बताया कि फर्रुखाबाद के अलावा एक रेक कानपुर में भी 42 बोगी की लोड हो रही है| इससे मक्के के दामों में 150 रूपये का उछाल भी आ गया है| किसान को  काफी फायदा होगा| पिछले वर्ष भी उन्होंने मक्के की रेक लोड करायी थी|  इससे पूर्व 40 साल से मक्का की रेक लोड नही हुई|