भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने भी दी बिजली कर्मियों के खिलाफ जबाबी तहरीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते तीन दिन पूर्व गिट्टी ले जा रहे डम्पर से कुछ विद्युत् पोल टूटने के मामले में जेई-लाइन मैंन का भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष से विवाद हो गया है| जेई व लाइन मैंन तहरीर दे चुके है| तीन दिन बाद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नें विद्युत् कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है| लेकिन पुलिस तहरीर की बात से इंकार कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम भुवनपुर में सांसद निधि से सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है| निर्माण का ठेका भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार के पास है| 24 जून को इसी सड़क के लिये गिट्टी ले जा रहे डम्पर नें 4 नग पोल व अन्य विद्युत् सामग्री क्षतिग्रस्त कर दी| जेई सतेन्द्र सिंह व लाइन मैंन नें अमित कुमार के खिलाफ मारपीट और विद्युत् लाइन क्षतिग्रस्त करनें के मामले में तहरीर दी| इसके बाद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नें भी थाना पुलिस के तहरीर देंनें का दावा किया| जिसमे कहा कि अपने वाहन ने सड़क बनने के लिये सामग्री भेजी थी| विद्युत् लाइन नीचे होनें के कारण तीन पोल टूट गये| जिस पर विद्युत विभाग का सरकारी नुकसान चुकता करने की सहमती भी दी| इसके बाद | भी संविदा कर्मचारी शेर सिंह नें उसे जाति सूचक गाली दीं| पूरे परिवार को भी गाली-गलौज किया| थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे नें बताया कि उन्हें अमित कुमार नें कोई तहरीर नही दी है| फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है|