बाल संप्रेक्षण गृह के शौचालय में मिली गंदगी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को अचानक अधिकारियों ने बाल संप्रेक्षण गृह जखा का निरीक्षण किया। जिसमे शौचालय गंदे मिले| उन्हें साफ करनें के निर्देश दिये|
जिला जज शिवशंकर प्रसाद, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप नें बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया| अधिकारियों के पंहुचने पर जिम्मेदारों में खलबली मच गयी| अधिकारियों नें बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर बंदियों से बात कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही शौचालय की बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए| वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह में 80 किशोर मिले|