सेन्ट्रल जेल से पांचाल घाट मार्ग 60 मीटर होनें का दर्ज कराया विरोध

CRIME-Dowry-Rape FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली हाई-वे को सेंट्रल जेल से पांचाल घाट तक मास्टर प्लान में 60 मीटर किये जानें का विरोध दर्ज कराया गया| आक्रोशित भीड़ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर खरी-खरी सुना दी| शिकायत कर्ताओं ने कहा कि यदि आप मेरा साथ नही देंगे तो हम भी आगे आप का साथ नहीं देगें|
शहर के आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर इटावा-बरेली हाई-वे पांचाल घाट से सेंट्रल जेल चौराहा मार्ग के लगभग एक सैकड़ा बाशिंदे पंहुचे और भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहाकि पांचाल घाट से सेंट्रल जेल चौराहे तक नक्शे में 60 मीटर चौड़ा व 30-30 मीटर की ग्रीन बेल्ट प्रस्तावित की गयी है| जिससे इस मार्ग के हजारों मकान-दुकान ध्वस्त हो जायेंगे|सेंट्रल जेल चौराहे से पांचाल घाट तक हजारों की संख्या में मकान बनें है जिसमे 40 प्रतिशत लोग सेना व पुलिस से सेवानिवृत्त, 40 प्रतिशत बाढ़ पीड़ित, 10 प्रतिशत अन्य व 10 प्रतिशत लोग गरीब मजदूर व किसान हैं| शिकायत कर्ताओं ने कहा कि उन्होंने बैनामें के आधार पर 50-55 फिट रोड़ छोड़कर निर्माण कराये थे| दोनों तरफ 100 से 110 फिट रोड़ रिक्त पड़ी है| उसी को रोड़ निर्माण में लेकर जाम की समस्या से निजात पाया जा सकता है| उन्होंने कहा कि दोनों तरफ 55-55 फिट तक चौड़ीकरण किया जाये| साथ ही मांग का 31 जून तक जबाब भी माँगा है| जिलाध्यक्ष ने उन्हें मांगों पर कार्यवाही का भरोसा दिया|
विधायक को लेकर फूटा गुस्सा
अधिकतर लोगों ने जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता से शिकायत करते हुए कहा कि समस्याओं को लेकर जब भी सदर विधायक को फोन किया तो उन्होंने फोन नही उठाया| इस बात से लोग  खफा हो गयी| गुस्साये लोगों नें कहा हम जनप्रतिनिधि इस लिए चुनते है कि मुसीबत में काम आये इस लिए नही की मुसीबत में फोन तक नही उठाये|
इस दौरान जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता व नगर अध्यक्ष बीजेपी राजकुमार वर्मा ही जिलाध्यक्ष के साथ रहे| ज्ञापन देनें वालों में दिनेश तोमर,  विकास चंद शुक्ला, देवेन्द्र सिंह राठौर, सुशील कुमार, भगवान स्वरूप कटियार, मुन्नी देवी, ऊषा सक्सेना,  रामप्रताप सिंह, प्रमोद गुप्ता, विनोद पाण्डेय, राम कुमार शुक्ला, विवेक अवस्थी आदि रहे|