पार्क में पड़ा मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को शाम पार्क में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला| पुलिस नें शिनाख्त ना होनें पर उसे शिनाख्त के लिए रखा दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास लोहिया पार्क में मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे एक 60 वर्षीय वृद्ध की लाश पड़ी देखी गयी| जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने छानबीन की| काफी प्रयास के बाद वृद्ध की शिनाख्त नही हो सकी| वृद्ध पटरे काअंडरवियर व सफेद रंग की बनियान पहने था| प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि शिनाख्त ना होनें पर शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा दिया है|